बीपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन करने को लेहै पैसे

बीपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन करने को लेहै पैसे जयपुर. ओपी क्षेत्र अंतर्गत पलनियां गांव में बिजली कनेक्शन के नाम पर पैसे वसूलने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार 100-150 रुपये देने पर बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है. ग्रामीण अघनू यादव, जय नारायण ठाकुर, बालदेव ठाकुर, मनोज ठाकुर, गोबिंद ठाकुर, कल्लू यादव, […]

बीपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन करने को लेहै पैसे जयपुर. ओपी क्षेत्र अंतर्गत पलनियां गांव में बिजली कनेक्शन के नाम पर पैसे वसूलने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार 100-150 रुपये देने पर बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है. ग्रामीण अघनू यादव, जय नारायण ठाकुर, बालदेव ठाकुर, मनोज ठाकुर, गोबिंद ठाकुर, कल्लू यादव, जानकी यादव, धनेश्वर यादव आदि कहा कि हमलोग बीपीएल में है, फिर भी क्षेत्र के बिजली मिस्त्री द्वारा पैसा मांग जाता है. तब जाकर बिजली कनेक्शन करने की बात करते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारी को शिकायत करने पर ध्यान नहीं देते है. — शिविर लगाकर पेंशन वितरितजयपुर. ओपी क्षेत्र अंतर्गत अदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार में शनिवार को बलियास गांव के पंचायत भवन में शिविर लगा कर लाभुकों के बीच पेंशन वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार पिछले पांच माह जनवरी से मई तक का बकाया पेंशन 400 रुपये प्रति माह की दर से भुगतान होना है. जिसमें 691 पेंशनधारी के बीच पेंशन वितरण होना है. मौके पर मुखिया दीवान किस्कू, पंचायत सचिव सुधीर चौधरी आदि मौजूद थे. — एमडीएम में गड़बड़ी, डीपीओ ने मांगा स्पष्टीकरण जयपुर. डीपीओ सुशीला शर्मा की मौजूदगी में शनिवार को ओपी क्षेत्र के कई विद्यालय का एमडीएम की जांच की गयी. जिसमें जयपुर बुनियादी विद्यालय में एमडीएम गड़बड़ी का मामला सामने आया है. इस पर डीपीओ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमरुद्दीन अंसारी से स्पष्टीकरण मांगा है. मौके पर जिला समन्वयक उदय झा, कटोरिया एमडीएम प्रभारी सतीश कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >