दीपावली में मिलेगी 22 घंटे बिजली

दीपावली में मिलेगी 22 घंटे बिजलीबांका. इस साल दीपावली में जिले के लोगों को 22 घंटे बिजली मिलेगी. इसे लेकर विभाग के वरीय पदाधिकारी ने जिले के सभी पदाधिकारी व कर्मी को 20 से 22 घंटा तक क्षेत्र में बिजली सप्लाई करने का निर्देश दिया है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली व छठ […]

दीपावली में मिलेगी 22 घंटे बिजलीबांका. इस साल दीपावली में जिले के लोगों को 22 घंटे बिजली मिलेगी. इसे लेकर विभाग के वरीय पदाधिकारी ने जिले के सभी पदाधिकारी व कर्मी को 20 से 22 घंटा तक क्षेत्र में बिजली सप्लाई करने का निर्देश दिया है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली व छठ महाव्रत को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बिजली रहने की बात कही गयी है. इसे लेकर विभाग कई स्थानों पर जर्जर तार-पोल को दुरुस्त करने में जुटा है. कई जगह कार्य पूरा कर लिया गया है. साथ ही ग्रिड व सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर से लेकर अन्य समान को दुरुस्त कर लिया है. इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडे ने बताया कि दीपावली व छठ व्रत को लेकर जिले भर में अच्छी बिजली मिलेगी. पिछले कई दिनों से 28 से 42 मेगा वाट बिजली ग्रिड को मिल रही है. अगर सभी फीडर ठीक रहे, तो 22 से 24 घंटे तक शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >