तीन विवाहिता की हत्या

तीन विवाहिता की हत्या इंट्रो: अलग-अलग घटनाओं में तीन विवाहिता की हत्या कर दी गयी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.-शव जंगल से बरामदप्रतिनिधि, कटोरिया हड़हार पंचायत […]

तीन विवाहिता की हत्या इंट्रो: अलग-अलग घटनाओं में तीन विवाहिता की हत्या कर दी गयी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.-शव जंगल से बरामदप्रतिनिधि, कटोरिया हड़हार पंचायत अंतर्गत सठियारी गांव में 25 वर्षीया विवाहिता की हत्या कर दी गयी़ मृतका की पहचान अनिता देवी, पति ब्रह्मदेव यादव ग्राम सठियारी के रूप में हुई है़ विवाहिता का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में भगवतवा बांध के बगल चुनिया गढ़ा जंगल में पलाश पेड़ के नीचे से बरामद हुआ है़ घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती व अवर निरीक्षक मुरारी कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. घटना के बाद मृतका का पति दो मासूम पुत्रियों को लेकर घर से फरार है़ घटना के संबंध में मृतका की नानी सोहगी देवी ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उसका दामाद ब्रह्मदेव यादव अपने छोटी बेटी नीतू कुमारी के साथ आया और कहा कि अनिता शनिवार दिन के 12 बजे से ही गायब है़ यहां आयी है क्या़ नहीं आयी है, तो चलिये मिल कर ही खोजेंगे़ इसके साथ ही मायके में सनसनी फैल गयी़ अनिता के भाइयों ने खोजबीन के क्रम में देखा कि सठियारी व बेहंगा गांव के बीच जंगल में बैठ कर ब्रह्मदेव यादव रो रहा है़ लाश की जगह बताने के बाद ब्रह्मदेव दोनों बच्चों के साथ फरार हो गया़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.———————-चाकू घोंप कर पत्नी की हत्याबौंसी. थाना क्षेत्र के काजी कैरी गांव निवासी समी आलम ने अपनी ही पत्नी 30 वर्षीया रुबी खातून की हत्या शनिवार की रात तेज धारदार हथियार से कर दी. हत्या के बाद अभियुक्त ने इस हत्याकांड पर परदा डालना चाहा. शोर मचा दिया कि किसी ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है. शनिवार को अपने छह साल के बेटे अब्दुल ने ही अपने पिता के बारे में गांव वालों को बता दिया कि इसी ने मेरी मां की हत्या की है. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना बौंसी थाना को दे दी. इसके बाद रात में ही थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. घटना के दिन समी अपने पत्नी-बच्चे को साथ लेकर बाजार गया था. रात में वापस गांव लौट रहा था. पहले की किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा. अचानक बेना मोड़ के समीप बहियार में उसने पत्नी पर हमला कर दिया. चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी. तत्काल रूबी की मौत हो गयी. इस बीच फोन पर गांव वालों को उसने सूचना भी दे दी. जानकारी होने पर जब ग्रामीण वहां पर पहुंचे, तो रूबी के खून से सने शरीर को देखा. गांव के ही चौकीदार के पूछने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. इस बीच इसी घटना में गांव के ही नरेश पासवान के पुत्र दिवास पासवान को भी शक के आधार पर पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि वह अभियुक्त का दोस्त है और इस कांड में सहयोग किया था. मृतका के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दामाद, उसके तीन भाइयों व पिता पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. वहीं थाना परिसर में शव को देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.—————————दामाद पर प्राथमिकी दर्ज रजौन. रजौन थाना क्षेत्र के कुरूमचक गांव में विवाहिता लक्ष्मी देवी (22) की हत्या कर दी गयी. मृतका के पिता गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र के दिग्धी अरार निवासी जनार्दन पासवान ने रजौन थाना में अपने दामाद प्रकाश पासवान के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा कि उसकी लड़की की शादी हिंदू रीति-रिवाज से दो वर्ष पूर्व रजौन के कुरूमचक निवासी स्व हरिकशन पासवान के पुत्र प्रकाश पासवान के साथ हुई थी. दामाद प्रकाश ने फोन कर मुझे जानकारी दी कि आपकी बेटी लक्ष्मी देवी की मृत्यु हो गयी है. मोबाइल पर इसकी जानकारी मिलने के बाद मैं कुरूमचक पहुंचा, तो वहां प्रकाश सहित घर के कोई सदस्य नहीं थे. घर के आंगन में खाट पर लाश पड़ी थी. गांव वालों से पता चला कि प्रकाश दहेज को लेकर अक्सर मारपीट किया करता था. बहरहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है और मामले की तहकीकात में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >