बाइक चालक ने मासूम को मारी ठोकरबांका. शहर के बिजली कार्यालय के समीप शनिवार को एक बाइक चालक ने मासूम बच्ची को धक्का मार दिया. इससे बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार पांच वर्ष की बच्ची अपने मां के साथ मार्केट जा रही थी. इसी दौरान ढ़ाकामोड़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार में बाइक चालक ने उसे धक्का मार दिया और फरार हो गया. बच्ची सर में गहरी चोट लगने से बेहोश होकर सड़क पर गिर गयी. बच्ची की इस स्थिति को देख कर उसकी मां रोने लगी. स्थानीय दुकानदार व राहगीरों ने बच्ची को प्राइवेंट क्लिनिक पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया. बच्ची शहर के करहरिया मुहल्ला की बतायी जा रही है. बाइक चालक की पहचान नहीं हो पायी है.
बाइक चालक ने मासूम को मारी ठोकर
बाइक चालक ने मासूम को मारी ठोकरबांका. शहर के बिजली कार्यालय के समीप शनिवार को एक बाइक चालक ने मासूम बच्ची को धक्का मार दिया. इससे बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार पांच वर्ष की बच्ची अपने मां के साथ मार्केट जा रही थी. इसी दौरान ढ़ाकामोड़ की ओर से […]
