अजजा आयोग के अध्यक्ष ने जताया शोक कटोरिया. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष सुकलाल बेसरा ने गत मंगलवार को कटोरिया के बहदिया-कैथाकुरा मोड पर हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत की घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की. बेसरा ने हादसे में मारे गये लोगों की मृत आत्मा की शांति व पीड़ित परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र पहुंचते ही वे फूलवरिया व जमखूंट गांव पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना देंगे़ बेसरा के अलावा पूर्व मुखिया अशोक यादव, परमानंद यादव, सत्तन यादव, अविनाश यादव, श्याम यादव, तुलसी रजक, रंधीर सिन्हा, सुरेश सौरभ आदि ने भी उक्त घटना पर दुख जताया है़
अजजा आयोग के अध्यक्ष ने जताया शोक
अजजा आयोग के अध्यक्ष ने जताया शोक कटोरिया. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष सुकलाल बेसरा ने गत मंगलवार को कटोरिया के बहदिया-कैथाकुरा मोड पर हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत की घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की. बेसरा ने हादसे में मारे गये लोगों की मृत आत्मा की शांति व पीड़ित परिजनों […]
