अलग-अलग जगहों पर मारपीट

अलग-अलग जगहों पर मारपीट बांका. शहर स्थित आरएमके हाई स्कूल के समीप शुक्रवार की देर शाम दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्लॉक गेट के समीप मुहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार मार्केट से घर लौट रहा था. इसी दौरान तीन-चार युवक मिल कर जितेंद्र से मारपीट करने लगे. घटना में जितेंद्र […]

अलग-अलग जगहों पर मारपीट बांका. शहर स्थित आरएमके हाई स्कूल के समीप शुक्रवार की देर शाम दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्लॉक गेट के समीप मुहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार मार्केट से घर लौट रहा था. इसी दौरान तीन-चार युवक मिल कर जितेंद्र से मारपीट करने लगे. घटना में जितेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जितेंद्र को लहू लुहान देख कर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होने लगी. भीड़ देख सभी युवक भाग गये. इसके बाद जितेंद्र ने घायल अवस्था में टाउन थाना पहुंच कर युवक के विरुद्ध मामला दर्ज करने का गुहार लगायी है. पुलिस ने बयान के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले युवक शहर के रहने वाले ही बताये जा रहे हैं.उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. वहीं शहर के शास्त्री चौक के समीप देर शाम में एक चाउमीन दुकान में नाश्ता करने के बाद पैसा देने को लेकर एक व्यक्ति ने दुकानदार के साथ मारपीट कर ली. इस दौरान ठेला पर रखे नाश्ता का समान को भी नीचे फेंक दिया. इसके बाद दुकानदार संजय वैद्य ने पुलिस को फोन से जानकारी दी. सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >