7 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

7 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बैदपुर एवं मिर्जापुर गांव में बुधवार को बिजली विभाग द्वारा की गयी छापामारी में 7 लोगों को विद्युत चोरी के आरोप में पकड़ा गया. सभी 7 लोगों पर गुरुवार को शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. क्षेत्र में चोरी छिपे बिजली जलाने […]

7 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बैदपुर एवं मिर्जापुर गांव में बुधवार को बिजली विभाग द्वारा की गयी छापामारी में 7 लोगों को विद्युत चोरी के आरोप में पकड़ा गया. सभी 7 लोगों पर गुरुवार को शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. क्षेत्र में चोरी छिपे बिजली जलाने के शिकायत पर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुधारने को लेकर बिजली विभाग द्वारा सघन छापामारी किया जा रहा है. छापामारी में बैदपुर गांव के नेपाली यादव पर 34628 रुपया बकाया, छेदी यादव पर 28453 रुपया, जय प्रकाश यादव पर 28453 रुपया, भगवान यादव पर 29187 रुपया, कृष्णा यादव पर 29272 रुपया, अरविंद यादव पर 28453 रुपया एवं मिर्जापुर गांव के वालेश्वर मिश्रा पर 29969 रुपया बकाया है. सभी पर बिजली बिल का बकाया पैसा रहने के कारण पूर्व में ही सभी का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था, लेकिन इन लोगों द्वारा टोका लगा कर चोरी छिपे बिजली जलाते थे. सभी का तार, बल्व खोल कर प्राथमिकी दर्ज करने का लिखित आवेदन थाना में दिया गया. इस मौके पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव पांडेय, कनीय अभियंता शंभुगंज आशिष कुमार सहित विभाग के कर्मचारी अमरेंद्र कुमार, परमेश्वर यादव, विरेंद्र कुमार, गणेश झा, भवेश कुमार, राजीव कुमार दास सहित स्थानीय कर्मी मौजूद थे. वहीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. मानदेय नहीं मिलने की शिकायत शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के अक्षर आंचल कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षरता केंद्र के टोला सेवक शिक्षा स्वयं सेवी द्वारा कई महीने से मानदेय नहीं मिलने को लेकर आवेदन दिया. टोला सेवक, शिक्षा स्वयंसेवी नीरज कुमार, हेमाली मांझी, लक्ष्मण रजक, नीतू कुमारी, निकहत जबी, विंदेश्वरी रजक आदि ने बताया कि हमलोगों को अप्रैल 2015 से ही मानदेय नहीं मिला है. जिस कारण दशहरा एवं मोहर्रम का त्योहार भी ठीक से नहीं मना पाये है. इसकी जानकारी आवेदन की प्रतिलिपि देकर दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >