पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, मामला दर्ज बाराहाट. थाना क्षेत्र के बिरनगढ़ गांव के जीवन कुमार सिंह से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में वादी जीवन सिंह को मारपीट कर आरोपियों ने जख्मी कर दिया. मामले को लेकर स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाना को दिये अपने आवेदन में वादी ने लिखा है कि वो भेड़ा मोड स्थित मिठाई की दुकान से कुछ सामान की खरीदारी कर रहे थे, वहीं राधानगर के रंजन यादव, आशीष यादव एवं खिड्डी के गुड्डू यादव के साथ आठ दस अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की. इस क्रम में उनके पास से 90 हजार रुपये आरोपी ने छीन लिये. साथ ही पांच लाख की रंगदारी नहीं दिये जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, मामला दर्ज
पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, मामला दर्ज बाराहाट. थाना क्षेत्र के बिरनगढ़ गांव के जीवन कुमार सिंह से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में वादी जीवन सिंह को मारपीट कर आरोपियों ने जख्मी कर दिया. मामले को लेकर स्थानीय थाना में आवेदन देकर […]
