घोरमारा में चादरपोशी को उमड़ी जायरीनों की भीड़

घोरमारा में चादरपोशी को उमड़ी जायरीनों की भीड़ बदी उज्जमा के उर्स पर लगा मेलाफोटो 30 बीएएन 60, 61 : मजार पर चादरपोशी करते व मेला में चादर खरीदते लोगप्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड के घोरमारा गांव में शुक्रवार को बदी उज्जमा के मजार पर उर्स मेला लगा़ मजार पर चादरपोशी के लिए लोगों की भीड़ देर […]

घोरमारा में चादरपोशी को उमड़ी जायरीनों की भीड़ बदी उज्जमा के उर्स पर लगा मेलाफोटो 30 बीएएन 60, 61 : मजार पर चादरपोशी करते व मेला में चादर खरीदते लोगप्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड के घोरमारा गांव में शुक्रवार को बदी उज्जमा के मजार पर उर्स मेला लगा़ मजार पर चादरपोशी के लिए लोगों की भीड़ देर रात तक उमड़ती रही़ यहां बांका जिला के विभिन्न मुसलिम बाहुल्य गांवों से लोग चादरपोशी करने एवं जलसा में शामिल होने हेतु पहुंचे थे़ मान्यता है कि बदी उज्जमा की मजार पर चादरपोशी करने से सभी मन्नतें पूरी होती है़ दुआएं कबूल होती है़ं शुक्रवार शाम से लेकर देर रात तक मजार पर लोगों ने चादर, इत्र, अगरबत्ती, खुरमा, गुलाबजल आदि चढ़ा कर अपने परिवार व समाज की तरक्की एवं सभी बलाओं को टालने की दुआएं मांगी़ मौलवी नईम उद्दीन ने बताया कि बदी उज्जमा के मजार पर वर्ष 1997 ई से ही उर्स मेला लगना प्रारंभ हुआ है, जो आज तक अनवरत जारी है़ उर्स मेला में दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ जुटी थी़ इससे यहां आपसी प्रेम, भाईचारा व सौहार्द का वातावरण बना रहा़ मजार पर चादरपोशी हेतु घोरमारा, कठौन, कटोरिया, सूइया, चांदन, बहदिया, तीनसीमानी, भेलवा, पचकठिया, भोंडीसीमर, जयपुर, चुभिया, ललमटिया, धरतीथान, बलियामहरा, बेहंगा, सरकंडा, घुमनी, जेरूआ, चिंहुटजोर, कुरूमटांड, बरगुनिया, ढोंडियातरी, गढना आदि गांवों से भारी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे पहुंचे थे़ उर्स मेला में व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उपप्रमुख कुदरत अंसारी, मौलवी नईम उद्यीन, मो युनुस, मो जफर, मो मुजफ्फर, मो शौकत, मो शहाबुद्दीन, डा महमूद, मो रहमान, मो अताबुल अंसारी आदि ने अहम भूमिका निभायी़ मेला परिसर में चादर, खुरमा, खिलौने, शृंगार, चाट-चाउमीन, झालमूढ़ी, टोपी, नाश्ता, आइसक्रीम आदि की दर्जनों दुकानें सजी थी़ं उर्स मेला के उपलक्ष्य में घोरमारा गांव में जलसा का भी आयोजन किया गया़ इसमें देश के कोने-कोने से पहुंचे उलमाओं ने समाज में एकता, भाईचारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि एकता से ही परिवार, समाज व गांव में सुख, शांति व समृद्धि आयेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >