215 गांव इस बार भी नहीं मना पायेंगे बल्बोंवाली दिवाली

बांका : दीपावली उत्साह व रोशनी का त्योहार है. इसे लेकर शहर से ग्रामीणों क्षेत्रों तक, यहां रहने वाले लोग तरह-तरह के बल्बों से अपने घरों को सजा कर मां लक्ष्मी व गणेश के आगमन को लेकर पूजा-अर्चना करते हैं. लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण आजादी के बाद भी आज तक कई गांव व मुहल्ले […]

बांका : दीपावली उत्साह व रोशनी का त्योहार है. इसे लेकर शहर से ग्रामीणों क्षेत्रों तक, यहां रहने वाले लोग तरह-तरह के बल्बों से अपने घरों को सजा कर मां लक्ष्मी व गणेश के आगमन को लेकर पूजा-अर्चना करते हैं. लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण आजादी के बाद भी आज तक कई गांव व मुहल्ले के लोग बिजली की सुविधा से वंचित हैं.

लोगों को काफी परेशानी को सामना करना पड़ता है. वहीं कई गांव के लोग दीपावली के मौके पर अपने घरों को रंग बिरंगे बल्ब से सजाने का सपना वर्षों से देख रहे हैं, जो आज तक पूरा नहीं हो सका है. एक ओर सरकार हर गांव में बिजली देने का वादा कर रही है, तो दूसरी ओर लोग लालटेन युग में भी जीने को मजबूर हैं.

दर्जनों गांव इस बार भी रहेंगे अंधेर मेंविभाग द्वारा शहर के बाबूटोला मुहल्ला एवं ग्रामीण क्षेत्र के गोलाहू, भेलाई, सिकानपुर, मंझियारा, देसड़ा, कठौन, भुरना, तपाडीह सहित दर्जनों गांवों में बिजली का तार पोल व ट्रांसफॉर्मर पिछले कई माह पूर्व में लगाया है. लेकिन इन गांवों के लोगों को बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है. इस संबंध में ग्रामीण राजीव कुमार, अजय मांझी, राहुल कुमार, विनय कुमार, मनीष कुमार, रोहित कुमार, विकास सिंह, पप्पू शर्मा सहित अन्य ने बताया कि हम लोगों ने आज तक अपने घरों में बल्ब जलते नहीं देखा है. प्रत्येक वर्ष दीपावली के दिन हम लोग मिट्टी का दिया,

मोमबत्ती व भुटकी जला कर घर को रोशन करते हैं. कहते है अधिकारी इस संबंध में इई प्रोजेक्ट सुबोध झा ने बताया कि अब तक जिले भर के 455 गांवों में नया कनेक्शन लगा कर बिजली को चालू दिया गया है. 215 गांवों में बिजली का कनेक्शन लगाया जा रहा है. वहीं कई गांवों में तार, पोल व ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य पूरा कर लिया है. लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरा नहीं होने को लेकर बिजली चालू नहीं की गयी है. जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूरा होने के बाद बिजली चालू कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >