हादसे के तीसरे दिन भी फूलवरिया में सिर्फ चीख व चीत्कार फोटो है : फोटो संख्या 29 बीएएन 63 विलाप करते मृतक धनेश्वर यादव के परिजनप्रतिनिधिकटोरिया. बहदिया-कैथाकुरा मोड़ पर हुए भीषण सडक हादसे के तीसरे दिन भी फूलवरिया गांव में सिर्फ चीख व चीत्कार ही गूंज रही थी. किसी भी रिश्तेदार, शुभचिंतक या जनप्रतिनिधियों के पहुंचते ही पीड़ित परिजनों का दर्द ताजा हो जाता है़ अपनों को खोने वाले परिजन इस हृदय विदारक घटना से अवाक हैं. घर के छोटे से लेकर बुजुर्ग सदस्य सभी का रो-रोकर बुरा हाल है़ गुरुवार को भी जमखूंट गांव में मृतक ठाकुर यादव के घर मातमी सन्नाटा पसरा था़ ग्रामीण व रिश्तेदारों का जमावडा घर के दरवाजे पर लगा था़ फूलवरिया कला गांव में मृत अमीन धनेश्वर यादव की पत्नी महवतिया देवी, पुत्र सुरेंद्र यादव के अलावा शादी शुदा पुत्रियां भी सद्मे से बदहवास हैं. मृतक चोवा यादव व राजेंद्र यादव के परिजन भी इस हादसे से अब तक उबर नहीं पाये हैं. इनके घरों में तीसरे दिन भी चूल्हा नहीं जला है़ वहीं फूलवरिया खुर्द गांव में एक ही आंगन से दो गोतनी मेरवा देवी व लुखिया देवी भी दुर्घटना में मारी गयी हैं. इन दोनों मृतका को मेरवा देवी के पुत्र पुनीत राय ने एक साथ मुखाग्नि दी है़ गांव के एक अन्य मृतका जिरवा देवी के पति कालेश्वर राय, पुत्र दीपनारायण राय, जल्धर राय, पुत्री प्रमीला देवी, तेतरी देवी व प्रेमी देवी के चेहरे भी अब तक मुरझाये हैं.
हादसे के तीसरे दिन भी फूलवरिया में सर्फि चीख व चीत्कार
हादसे के तीसरे दिन भी फूलवरिया में सिर्फ चीख व चीत्कार फोटो है : फोटो संख्या 29 बीएएन 63 विलाप करते मृतक धनेश्वर यादव के परिजनप्रतिनिधिकटोरिया. बहदिया-कैथाकुरा मोड़ पर हुए भीषण सडक हादसे के तीसरे दिन भी फूलवरिया गांव में सिर्फ चीख व चीत्कार ही गूंज रही थी. किसी भी रिश्तेदार, शुभचिंतक या जनप्रतिनिधियों के […]
