फुटपाथी दुकानों को नहीं मिली स्थायी जगह

बांका : शहर में सड़क किनारे जाम न लगे व यातायात की समस्या को देखते हुए कुछ वर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी व जिला प्रशासन ने फैसला लिया था कि सड़क किनारे या फुटपाथ पर लगने वाले दुकानों के लिए एक जगह का चयन किया जाये. वहां ये लोग अपनी दुकान लगायें. और शहर को जाम […]

बांका : शहर में सड़क किनारे जाम न लगे व यातायात की समस्या को देखते हुए कुछ वर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी व जिला प्रशासन ने फैसला लिया था कि सड़क किनारे या फुटपाथ पर लगने वाले दुकानों के लिए एक जगह का चयन किया जाये. वहां ये लोग अपनी दुकान लगायें. और शहर को जाम की समस्या से निजात मिले. शहर के गांधी चौक समीप जेल गेट के सामने बने तालाब में मिट्टी भर कर हाट लगाने का प्रस्ताव तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश से जारी हुआ था.

वैसे यह तालाब शहरी सौंदर्यीकरण के तहत जिले को मिला था. तत्कालीन एसडीओ की पहल से उक्त तालाब का निर्माण हुआ था और इसमें मछली पालन का कार्य किया जा रहा था. बाद में देख-रेख के अभाव में तालाब भरता गया. इसकी चमक फीकी पड़ गयी. और जिला प्रशासन ने उक्त स्थल का चयन हाट के रूप में कर लिया.

लेकिन आज तक इस तालाब में मिट्टी नहीं भरी जा सकी. वैसे वर्तमान में उक्त स्थल पर चार- पांच दुकानें लग रही हैं. बांकी जगह खाली है. इसका उपयोग लोग शौच के लिए किया करते हैं. जिला प्रशासन चाहे तो तालाब में मिट्टी भरवा कर इसे हाट के लिए सुपुर्द कर सकता है. इससे सड़क किनारे दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं व अन्य दुकानों को यहां व्यवस्थित तरीके से स्थायी किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >