जनकपुर गांव में छाता मेला का हुआ आयोजन

जनकपुर गांव में छाता मेला का हुआ आयोजन कटोरिया/चांदन : कटोरिया और चांदन प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित जनकपुर गांव में बुधवार को छाता मेला का आयोजन किया गया़ जिसमें आसपास के आदिवासी बाहुल गांवों से भारी संख्या में लोग शरीक हुए़ इस क्रम में परंपरागत ढंग से शरद पूर्णिमा की रात्रि से ही आदिवासी […]

जनकपुर गांव में छाता मेला का हुआ आयोजन कटोरिया/चांदन : कटोरिया और चांदन प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित जनकपुर गांव में बुधवार को छाता मेला का आयोजन किया गया़ जिसमें आसपास के आदिवासी बाहुल गांवों से भारी संख्या में लोग शरीक हुए़ इस क्रम में परंपरागत ढंग से शरद पूर्णिमा की रात्रि से ही आदिवासी महिलाएं व युवतियों ने ढोल व मानर की थाप पर थिरकते व गीत गाते हुए अपने इष्ट देवता की प्रार्थना व अराधना की़ इस क्रम में गांव के लोगों को सभी विपत्तियों व बाधाओं से बचाने की भी विनती की गयी़ गांव से स्कूल तक पहुंच कर बनाये गये आकर्षक छाता के निकट भी काफी देर तक नृत्य किये गये़ छाता मेला में श्रृंगार, मिठाई, खिलौने, चाट, चाउमीन आदि की कई दुकानें सजी थी़ यहां जनकपुर सहित बाबूकुरा, आरपत्थर, जोगमारण, डोमावजान, रतनपुर, जोकटाहा, आकाकुरा, गौरीपुर, सलैया आदि गांवों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >