ऑटो से 53 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक व उपचालक गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से 53 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.

पंजवारा. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से 53 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान वाहन के चालक व उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया. यह कार्रवाई भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित गैस बॉटलिंग प्लांट के पास की गयी. इस संबंध में बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक ऑटो से अवैध रूप से शराब की बड़ी खेप गुजरने वाली है. सूचना की पुष्टि के बाद गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्ध ऑटो को रोका गया. तलाशी के दौरान ऑटो से 53 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रीतम कुमार पिता नक्षत्र महादलित व शंकर कुमार पिता सीताराम महादलित दोनों धोरैया मोटंगा निवासी के रूप में हुई है. दोनों से पूछताछ के बाद अवैध शराब की खरीद-बिक्री व भंडारण से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >