योग्य मतदाता छूटे नहीं, अयोग्य मतदाता जुटे नहीं: अवर सचिव

फोटो 8 बांका 8 बैठक में मौजूद आयोग के अवर सचिव कुमार राजीव 9 उपस्थित पदाधिकारीप्रतिनिधि, बांकानिर्वाचक सूची के अंकेक्षण से संबंधित विषयों को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव कुमार राजीव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के […]

फोटो 8 बांका 8 बैठक में मौजूद आयोग के अवर सचिव कुमार राजीव 9 उपस्थित पदाधिकारीप्रतिनिधि, बांकानिर्वाचक सूची के अंकेक्षण से संबंधित विषयों को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव कुमार राजीव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ गहन समीक्षा बैठक करते हुए अवर सचिव ने सभी बीडीओ, बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता सूची में कोई गलती न हो साथ ही योग्य मतदाता छूटे नहीं और अयोग्य मतदाता जुटे नहीं इसका ख्याल रखें. पूर्व में आयोग द्वारा निर्देशित आदेश के आलोक में सभी बीडीओ से योग्य मतदाता का नाम जोड़ने व अयोग्य का नाम हटाने तथा मतदाता के आई डी नंबर, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर संकलन से संबंधित सभी लेख का भौतिक निरीक्षण किया गया. वहीं निर्वाचन आयोग दिल्ली से आये सहायक चमन लाल एवं सेक्शन ऑफिसर शीशराम ने निर्देश जारी कर सभी बीडीओ से कहा कि सुधार किये गये निर्वाचक सूची को प्रकाशित करें ताकि मतदाता को किसी प्रकार की कठिनाई ने हो. इस मौके पर डीडीसी, डीसीएलआर, डीएलओ सभी बीडीओ सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >