BANKA : "हमरो बेटा केतना सुंदर छेलो, पढ़ी के 390 नंबर आनले छेलों मैक्ट्रिको में....
रजौन थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव में मुकेश ठाकुर उर्फ गणपत के घर उसके बड़े पुत्र आयुष का शव पहुंचते ही घर का माहौल चीत्कार में बदल गया .
रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट :
रजौन थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव में मुकेश ठाकुर उर्फ गणपत के घर उसके बड़े पुत्र आयुष का शव पहुंचते ही घर का माहौल चीत्कार में बदल गया . मृतक की मां रिंकी देवी , पिता मुकेश ठाकुर एवं दादा केदार ठाकुर शव से लिपट कर रो रहे थे आयुष अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था वहीं मृतक का छोटा भाई पीयूष कुमार एवं छोटू कुमार अपने बड़े भाई के शव को निहार रहा था .शव से लिपटकर मां रिंकी देवी कह रही थी कि “हमरो बेटा केतना सुंदर छेलों पढ़ी के 390 नंबर आनले छेलों मैक्ट्रिको में “हेतना जानत्यों त नाय जाबे देती. हां बारात बेटा क हो बाबू ” मृतक आयुष पढ़ाई के साथ साथ क्रिकेट के खेल में बेहद रूचि रखता था इधर शव के पहुंचते ही घर सहित गांव का माहौल गमगीन हो गया. बता दे कि मृतक अपने गांव से एक बारात में शामिल होने अमरपुर के मक दुम्मा गया था जहां सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई .