पर्यटन मंत्री ने सबलपुर में दी दस्तक

फोटो 4 बांका 5 : पर्यटन मंत्री डा जावेद इकबाल अंसारी घर पर दस्तक देते हुए.प्रतिनिधि, पंजवाराबिहार सरकार के पर्यटन मंत्री डा जावेद इकबाल अंसारी ने पार्टी के कार्यक्रम हर घर दस्तक की शुरुआत पंचायत के मुखिया कृष्णा सिंह के घर पहुंच कर की. इस दौरान मंत्री ने सबलपुर पंचायत के बेगपुर गांव का भी […]

फोटो 4 बांका 5 : पर्यटन मंत्री डा जावेद इकबाल अंसारी घर पर दस्तक देते हुए.प्रतिनिधि, पंजवाराबिहार सरकार के पर्यटन मंत्री डा जावेद इकबाल अंसारी ने पार्टी के कार्यक्रम हर घर दस्तक की शुरुआत पंचायत के मुखिया कृष्णा सिंह के घर पहुंच कर की. इस दौरान मंत्री ने सबलपुर पंचायत के बेगपुर गांव का भी दौरा किया. उन्होंने इस कार्यक्रम की जनता के बीच बड़ी तेजी के साथ लोकप्रिय होने वाला करार दिया. अपने कार्यक्रम के मौके पर मंत्री का उनके समर्थकों के साथ स्थानीय नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. स्थानीय जनता से मुखातिब मंत्री ने लोगों से जानना चाहा कि नीतीश सरकार के कार्यकलाप से वो कितने संतुष्ट हैं. इस दौरान समर्थकों के मुताबिक उन्हें लोगों ने सार्थक जवाब दिया. मंत्री ने कहा बिहार में नीतीश कुमार ही सुशासन की सरकार दे सकते हैं. उन्होंने राज्य सरकार के पूर्व में किये गये कार्य के आधार पर समर्थन करने की अपील की. मौके पर समाज सेवी मान सिंह, ओमप्रकाश यादव, एमएलसी प्रतिनिधि सज्जाद अंसारी, लाल मोहन मंडल, राजा तिवारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >