पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने खाया जहर, मौत

शंभुगंज : थाना क्षेत्र के वारसावाद पंचायत अंतर्गत बेलसिरा गांव में गुरुवार को एक युवक की मौत जहर खाने से होने की सूचना मिली है. प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के करसोप पंचायत अंतर्गत रूदपै गांव के भागीरथ रजक का पुत्र चंदू रजक की शादी बेलसिरा गांव के टुन्ना रजक की पुत्री संगीता कुमारी […]

शंभुगंज : थाना क्षेत्र के वारसावाद पंचायत अंतर्गत बेलसिरा गांव में गुरुवार को एक युवक की मौत जहर खाने से होने की सूचना मिली है. प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के करसोप पंचायत अंतर्गत रूदपै गांव के भागीरथ रजक का पुत्र चंदू रजक की शादी बेलसिरा गांव के टुन्ना रजक की पुत्री संगीता कुमारी के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी.

मृतक चंदू रजक बाहर रह कर अपना काम करता था. प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक का झगड़ा पत्नी से हुआ जिसमें चंदू रजक ने जहर खा लिया. मृतक अपना ससुराल दो दिन पहले गया था. सूचना मिलने पर शंभुगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि घटना सत्य है. शव की खोजबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >