प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित हुआ हेल्थ-कैंप
कटोरिया. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को रेफरल अस्पताल की ओर से अलग-अलग चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. मेडिकल टीमों ने शिविरों में कुल 502 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की. कटोरिया रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार व हेल्थ मैनेजर अमरेश कुमार की मॉनिटरिंग में रेफरल अस्पताल के अलावा जमदाहा, जयपुर, इनारावरण व मोथाबाडी स्थित सेंटरों पर शिविर का आयोजन हुआ.
दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.