दो पक्षों में मारपीट, पांच जख्मी

प्रतिनिधि, बेलहर थाना क्षेत्र के बनगांव चौहतीय गांव में डायन कहने के नाम पर हुए दो पक्षों के बीच मारपीट में पांच लोग जख्मी हो गये. एक पक्षों के घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में कराया गया तथा एक पक्ष के घायल बांका सदर अस्पताल में. दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर […]

प्रतिनिधि, बेलहर थाना क्षेत्र के बनगांव चौहतीय गांव में डायन कहने के नाम पर हुए दो पक्षों के बीच मारपीट में पांच लोग जख्मी हो गये. एक पक्षों के घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में कराया गया तथा एक पक्ष के घायल बांका सदर अस्पताल में. दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक दूसरे की शिकायत की है. पहले पक्ष की सुनैना देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि गांव के मुसो दास, कजु दास, मुसहरू दास, रेशमी देवी पर डायन कहने का आरोप लगाया है तथा जब इसका विरोध किया गया तो मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के रेशमी देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि हीरा दास ने कुआं पर पानी भरने से मना करने लगा जिसका विरोध करने पर मुझे मेरे पति मुसो दास एवं पतोहू आशा देवी को मार कर जख्मी कर दिया.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बालू उठाव से कांवरिया पथ हो रहे खराब फोटो 2 बांका 6 : धौरी प्रवेश द्वारा की तसवीर प्रतिनिधि, बेलहर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला प्रारंभ होने में अब महज 29 दिन बांकी है. कांवरिया पथ पर सरकारी सुविधा व्यवस्था के लिए सरकारी तंत्र की गाड़ी मंद – मंद गति से चलने लगी है. दिखाने के लिए काम प्रारंभ हो गया है जो अंतिम समय में काफी भागम-भाग होने लगता है. बेलहर प्रखंड स्थित धौरी प्रवेश द्वार जहां से बांका जिला में कांवरिया का प्रवेश होता है, वहां बालू माफिया द्वारा बालू उठाव से पूरा पथ खराब हो गया है. प्रवेश द्वार पर बने यात्री शेड के चारों ओर बालू की ढेर एवं सरकारी शौचालय एवं स्नानघर चबूतरा के पास भी बालू का अंबार लगा रखा है. अभी प्रशासन का ध्यान भी इस नहीं है. अंतिम समय में इसे जैसे-तैसे ठीक कर दिया जाता है, जो कांवरिया के लिए परेशानी का कारण बनता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >