अमरपुर. अमरपुर प्रखंड में यदि कोई अपना प्रमाण पत्र बनाने चाहेंगे तो लोगों को दूसरे के सहारे ही रहना पड़ेगा. उक्त बातों की जानकारी तब मिली जब आरटीपीएस कार्यालय के कर्मी अपना कार्य कर रहे थे. जिसमें आवेदन लेने वाले में से तीन कंप्यूटर ऑपरेटर है, लेकिन पंजी संधारण के लिए मात्र एक ही सहायक व अनुसेवक के भरोसे काम किया किया जा रहा है. इसके चलते प्रखंड क्षेत्र से आये लोगों को काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस कर्मी के द्वारा एक ही बात बताया जा रहा है कि हर काम हमलोगों के ही द्वारा किया जाता है. साथ ही सीओ साहब का दबाव हमलोगोंंं के ऊपर बना रहता है. ऐसे में अकेले कैसे काम संभव है. इस स्थिति में छोटे कर्मचारी की जान जा रही है. इस संबंध में सीओ राजेश कुमार ने दावा किया कि हर लोगों को पांच दिन में हर तरह का आवेदन मुहैया करा दिया जाता है. ये सारे आरोप निराधार हैं.
प्रमाणपत्र बनाने में परेशानी
अमरपुर. अमरपुर प्रखंड में यदि कोई अपना प्रमाण पत्र बनाने चाहेंगे तो लोगों को दूसरे के सहारे ही रहना पड़ेगा. उक्त बातों की जानकारी तब मिली जब आरटीपीएस कार्यालय के कर्मी अपना कार्य कर रहे थे. जिसमें आवेदन लेने वाले में से तीन कंप्यूटर ऑपरेटर है, लेकिन पंजी संधारण के लिए मात्र एक ही सहायक […]
