बसपा नेता ने किया क्षेत्र का दौरा

बाराहाट. बसपा नेता मुन्ना सिंह ने सोमवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया. क्षेत्र परिभ्रमण के मौके पर श्री सिंह ने भूरना, तुरडीह, सहरना, कैथाटीकर सहित आधा दर्जन गांव पहुंच कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की. साथ ही उन्हें समय के साथ मौका मिलने पर उनकी समस्या को दूर करने […]

बाराहाट. बसपा नेता मुन्ना सिंह ने सोमवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया. क्षेत्र परिभ्रमण के मौके पर श्री सिंह ने भूरना, तुरडीह, सहरना, कैथाटीकर सहित आधा दर्जन गांव पहुंच कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की. साथ ही उन्हें समय के साथ मौका मिलने पर उनकी समस्या को दूर करने का भरोसा जताया. ज्ञात हो कि श्री सिंह ने बसपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से बांका विधान सभा की संभावित उम्मीदवारी को लेकर लोगों से संपर्क साधना आरंभ कर दिया है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुन्ना सिंह के साथ उनके सक्रिय कार्यकर्ता विभाष कुमार सोनी, निवास तिवारी, पप्पू सिंह, महफूज हासमी, मोहम्मद शमशाद, गोपाल कुमार, प्रमोद कुमार, पिंटू सिंह, बाबूलाल दास व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >