रंगदारी वसूलने का विरोध करने पर मारपीट

रजौन. थाना क्षेत्र के अजीतनगर पहाड़ के तराई में बन रहे मंदिर के नाम पर रंगदारी वसूलने व इसका विरोध करने पर वाहन चालकों से मारपीट व छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है. शनिवार की देर शाम बालू लदे हाइवा गाड़ी के चालक धर्मवीर यादव को अजीतनगर पहाड़ के समीप मंदिर निर्माण के […]

रजौन. थाना क्षेत्र के अजीतनगर पहाड़ के तराई में बन रहे मंदिर के नाम पर रंगदारी वसूलने व इसका विरोध करने पर वाहन चालकों से मारपीट व छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है. शनिवार की देर शाम बालू लदे हाइवा गाड़ी के चालक धर्मवीर यादव को अजीतनगर पहाड़ के समीप मंदिर निर्माण के नाम रंगदारी वसूल रहे लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और 1500 रुपया नगद सहित मोबाइल आदि छीन लिया. घटना को लेकर रजौन थाना में चालक ने विपिन यादव, कनकी यादव, पिंकू यादव के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि मंदिर निर्माण के नाम पर वहां रंगदारी वसूली जा रही है नहीं देने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है. प्रभारी थानाध्यक्ष राजवर्द्घन कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है जल्द ही अभियुक्तों के विरुद्घ कार्रवाई की जायेगी. वाहन चेकिंग अभियान रजौन. अपराध पर नकेल कसने के लिए रविवार को रजौन थानाध्यक्ष राजवर्द्घन कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कागजात आदि नहीं दिखाने पर एक मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >