चार सीडीपीओ का तबादला

बांका. जिले के चार प्रखंडों में कार्यरत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का तबादला विगत 25 जून को हो गया था. इसमें बांका, शंभुगंज, बेलहर एवं धोरैया प्रखंड शामिल है. बांका बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रजनी कुमारी का तबादला रोहतास जिले के संझोली हुआ है. शंभुगंज की सुनीता कुमारी का तबादला मुंगेर जिले के असरगंज, बेलहर […]

बांका. जिले के चार प्रखंडों में कार्यरत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का तबादला विगत 25 जून को हो गया था. इसमें बांका, शंभुगंज, बेलहर एवं धोरैया प्रखंड शामिल है. बांका बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रजनी कुमारी का तबादला रोहतास जिले के संझोली हुआ है. शंभुगंज की सुनीता कुमारी का तबादला मुंगेर जिले के असरगंज, बेलहर प्रखंड के पामेला टुडू का तबादला भागलपुर सदर एवं धोरैया प्रखंड के प्रतिमा आचार्या का तबादला रोहतास जिला के शिव सागर में हुआ है. तबादला हुए सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी स्वत: 15 जुलाई 2015 तक विरमित हो जायेंगे. इस बीच बाल विकास परियोजना पदाधिकारी परियोजना से जुड़े लंबित कार्यों का निष्पादन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >