विवाहित भूमि पर जारी है निर्माण बांका. अमरपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित मकदुमा-तारापघार में विवादित भूमि पर डीएम के आदेश पर लगायी गयी रोक के बावजूद निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार केस नं. 28/14-15 में दिनांक 29 मई 2015 को इस विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार के कार्य व खरीद बिक्री पर डीएम साकेत कुमार द्वारा रोक लगायी गयी थी. बावजूद इसके इस भूमि पर विपक्षी द्वारा भवन निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. आवेदक वशिष्ट नारायण दूबे ने बताया कि विपक्षी द्वारा जिलाधिकारी के आदेश को ताख पर रख कर दिन रात कार्य किया जा रहा है. इससे किसानों को भी क्षति पहुंचायी जा रही है. अगर वक्त रहते प्रशासन इस पर कड़ी कार्रवाई नहीं करती है तो डीएम के आदेश की धज्जी उड़ेगी ही साथ ही न्याय से आम जनता का भी भरोसा उठ जायेगा. विवादित जमीन पर कराये जा रहे कार्य को रोका नहीं गया तो कभी भी घटना घटने से रोका नहीं जा सकता है.
- मामला अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के तारापघा
विवाहित भूमि पर जारी है निर्माण बांका. अमरपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित मकदुमा-तारापघार में विवादित भूमि पर डीएम के आदेश पर लगायी गयी रोक के बावजूद निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार केस नं. 28/14-15 में दिनांक 29 मई 2015 को इस विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार के कार्य व […]
