परचा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर विधायक ने गांवों का किया भ्रमण

फोटो 25 बांका 6 : पर्चा पर चर्चा कार्यक्रम में गांव पहुंचे विधायक मनीष कुमार व अन्य प्रतिनिधि, धौरैयापरचा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय जदयू विधायक मनीष कुमार ने गांव का भ्रमण किया. विधायक ने जोगडीहा, सरकारी गोड़ा, पथरकुडि़या, जगतपुर, भेलाय, अमजोरा, तिलौंढा आदि गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचाने की […]

फोटो 25 बांका 6 : पर्चा पर चर्चा कार्यक्रम में गांव पहुंचे विधायक मनीष कुमार व अन्य प्रतिनिधि, धौरैयापरचा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय जदयू विधायक मनीष कुमार ने गांव का भ्रमण किया. विधायक ने जोगडीहा, सरकारी गोड़ा, पथरकुडि़या, जगतपुर, भेलाय, अमजोरा, तिलौंढा आदि गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. विधायक ने ग्रामीणों से मिल कर भी सरकार के उपलब्धियों को बताया. मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, साइकिल योजना, बिजली के क्षेत्र में हुए विकास के बारे में लोगों से चर्चा की. मौके पर विधायक के साथ गोपाल दास, नंतलाल चौहान, गणेश चौहान, शंकर चौहान, राम लाल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >