मामूली झगड़े में मानिक मेहतर की मौत

बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहर बस्ती में मामूली झगड़े में मृत बूढ़े मानिक मेहतर के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने बांका भेज दिया. मानिक मेहतर की मौत पर उनके पुत्र पप्पू मेहतर ने थाना में आवेदन देकर पड़ोसी प्रदीप साव पर धकेलने के कारण मौत होने का आरोप था. जानकारी के अनुसार कोई […]

बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहर बस्ती में मामूली झगड़े में मृत बूढ़े मानिक मेहतर के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने बांका भेज दिया. मानिक मेहतर की मौत पर उनके पुत्र पप्पू मेहतर ने थाना में आवेदन देकर पड़ोसी प्रदीप साव पर धकेलने के कारण मौत होने का आरोप था. जानकारी के अनुसार कोई मामूली झगड़ा प्रदीप साव एवं पप्पू मेहतर में हो रहा था. इसके बीच बचाव में मानिक मेहतर आया और ठेल ठाल में गिरने से मौत हो गयी. मानिक मेहतर की मौत पर उसके दो और बेटा ने हत्या का कारण वृद्धावस्था एवं बीमारी बता रहा है जो झगड़े में खड़ा होकर बोलते-बोलते एकाएक गिरने से मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >