कटोरिया. थाना क्षेत्र के बीचकौड़ी गांव में गुरुवार को पड़ोसी द्वारा जबरन अपने घर में बकरी बांध कर रखने के विवाद को लेकर बकरी मालिक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में बकरी मालकिन सविता देवी द्वारा कटोरिया थाना में गांव के ही अर्जुन यादव उसके पिता आनंदी यादव एवं माता तनकी देवी के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी है. दिये गये आवेदन के अनुसार बताया गया है कि दोपहर को बेटी ने बताया कि पड़ोस के उक्त आरोपियों ने अपनी बकरी को घर में बंद कर रखा है. जब बकरी को लाने गया तो उक्त आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. हल्ला सुन कर जब पति आकर गाली देने से मना किया, तो उक्त आरोपियों ने मेरे और मेरे पति के साथ मारपीट की. हल्ला सुन कर ग्रमीणों ने मौके पर आकर बीच बचाव किया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.चलाया गया एरिया डोमिनेशन चांदन. सूईया ओपीध्यक्ष उमाशंकर कामत एवं एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट परवेज अंसारी ने गुरुवार को एक दर्जन से अधिक गांवों में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया. पुलिस ने बेहरबारी, बिहारो, गडुआ, अंतुआ, धावा, तेतरिया आदि गांवों में अभियान चलाया. हालांकि इस अभियान में पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई.
बकरी बांधने के विवाद में मारपीट
कटोरिया. थाना क्षेत्र के बीचकौड़ी गांव में गुरुवार को पड़ोसी द्वारा जबरन अपने घर में बकरी बांध कर रखने के विवाद को लेकर बकरी मालिक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में बकरी मालकिन सविता देवी द्वारा कटोरिया थाना में गांव के ही अर्जुन यादव उसके पिता आनंदी […]
