अगर समय रहते हुए नगर पंचायत के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बारिश के मौसम में लोगों को काफी परेशानी होगी. शहर के शास्त्री चौक के समीप भी हल्की बारिश होते ही तालाब के जैसा नजारा देखने को मिलता है. शहर के विजयनगर चौक स्थित बीच सड़क पर जल जमाव का नजारा देखने को मिलते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
शहर की सड़कों पर जल जमाव
बांका: पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से शहर के विभिन्न चौक-चौराहे सहित मुहल्ले में पानी जमा हो गया है. मालूम हो शहर के कई मुहल्लों के नाले की काफी दिनों से साफ-सफाई नहीं हुई है. स्थानीय लोग अशोक कुमार, मुन्ना कुमार, मनोज कुमार, दिलीप मिश्र सहित अन्य ने बताया कि अभी तो […]

बांका: पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से शहर के विभिन्न चौक-चौराहे सहित मुहल्ले में पानी जमा हो गया है. मालूम हो शहर के कई मुहल्लों के नाले की काफी दिनों से साफ-सफाई नहीं हुई है. स्थानीय लोग अशोक कुमार, मुन्ना कुमार, मनोज कुमार, दिलीप मिश्र सहित अन्य ने बताया कि अभी तो बरसात का पूरा मौसम बाकी है. इससे पहले ही शहर के कई जगहों पर जल जमाव के नजारे देखने को मिल रहे हैं.