किसानों को धान वापस करने की मांगी अनुमति

बांका: जिले के व्यापार मंडल अध्यक्ष व पैक्स अध्यक्षों ने मंगलवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी को एक मांग पर सौंपा है. इसके तहत उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा अधिप्राप्ति किये गये उनके धान के मूल्य का भुगतान नहीं होने कि स्थिति में उन्हें धान वापस करने की अनुमति की मांग की गयी है. इस […]

बांका: जिले के व्यापार मंडल अध्यक्ष व पैक्स अध्यक्षों ने मंगलवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी को एक मांग पर सौंपा है. इसके तहत उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा अधिप्राप्ति किये गये उनके धान के मूल्य का भुगतान नहीं होने कि स्थिति में उन्हें धान वापस करने की अनुमति की मांग की गयी है.

इस संबंध में बांका-भागलपुर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को कुछ व्यापार मंडल अध्यक्ष और पैक्स अध्यक्ष के साथ मिल कर जिलाधिकारी साकेत कुमार के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी पैक्स अध्यक्ष और व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास भंडारण की समस्या है. बरसात का मौसम आ गया है. ऐसे में धान को रखना अब मुश्किल हो गया है.

राज्य खाद्य निगम के द्वारा सभी पैक्स अध्यक्षों को तीस जून तक चावल तैयार कर देने का आदेश है. ऐसे में इतने कम समय में सभी धान की तैयारी होना संभव नहीं लग रहा है. जिस कारण किसानों को उनके धान को वापस करने का आदेश दिया जाये. वहीं पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल ने एसएफसी के डीएम के साथ भी बैठक कर यह मांग की है कि एसएफसी के साथ टैग मिल में सभी धानों की तैयारी नहीं हो पायेगी. ऐसी स्थिति में दूसरे मिल से भी धान की तैयारी का आदेश दिया जाये. इस मौके पर बांका भागलपुर को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, बांका व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह, पैक्स अध्यक्ष श्रीनारायण शर्मा सलिल, रणवीर यादव व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >