बीएड कॉलेज धोरैया में सम्मिलित हुए सैकड़ों छात्रनिदेशक व प्राचार्य की देख-रेख में संपन्न हुई परीक्षाफोटो 23 बांका 9 : परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्रा.प्रतिनिधि, धोरैया बीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन धोरैया में मंगलवार को सत्र 2015-17 के छात्रों का बीएड में नामांकन के लिए जांच परीक्षा संपन्न हुई़ महाविद्यालय के प्राचार्य डा धर्मेंद्र लाल व निदेशक अमर कुमार साहा की देख-रेख में 152 छात्र-छात्राएं जांच परीक्षा में शामिल हुईं. निदेशक ने बताया कि जांच परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाएं इस विश्व विद्यालय से बाहर जांच के लिए भेजी जा रही है़ बीस दिनों के अंदर उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन होने के पश्चात सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा़ साक्षात्कार के पश्चात नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी़ विदित हो कि शिक्षा के क्षेत्र में यह महाविद्यालय अपना एक अलग पहचान बना चुका है़ अनुभवी प्राध्यापकों द्वारा शिक्षा प्रदान करने के कारण यहां के बीएड प्रशिक्षु सफलता की बुलंदियों को छू रहे हैं़ बीएड के नामांकन में लगने वाले शुल्क चार किस्तों में देने की व्यवस्था महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा किये जाने से छात्रों को भी काफी सुविधा हो रही है़ शिक्षण प्रणाली सुदृढ़ होने के साथ – साथ अनुशासन की प्रेरणा मिलने से यहां के छात्रों का बहुमुखी विकास हो रहा है़ कॉलेज के संरक्षक सह पूर्व एमएलसी संजय कुमार व सचिव डा अजय कुमार यादव के संचालन में यह महाविद्यालय नित नये आयामों को छू रहा है़
बीएड में नामांकन के लिए जांच परीक्षा का आयोजन
बीएड कॉलेज धोरैया में सम्मिलित हुए सैकड़ों छात्रनिदेशक व प्राचार्य की देख-रेख में संपन्न हुई परीक्षाफोटो 23 बांका 9 : परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्रा.प्रतिनिधि, धोरैया बीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन धोरैया में मंगलवार को सत्र 2015-17 के छात्रों का बीएड में नामांकन के लिए जांच परीक्षा संपन्न हुई़ महाविद्यालय के प्राचार्य डा धर्मेंद्र लाल व निदेशक […]
