हल्की बारिश होती ही खुल जाती है नगर पंचायत का पोल

फोटो 23 बांका 4 : शहर के शास्त्री चौक स्थित सड़क पर जमा पानी. 5 – शहर के विजयनगर चौक पर जल जमाव.प्रतिनिधि, बांकापिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से शहर के विभिन्न चौक-चौराहे सहित मुहल्ले में पानी जमा हो गया है. मालूम हो शहर के कई मुहल्लों के नाले की काफी दिनों […]

फोटो 23 बांका 4 : शहर के शास्त्री चौक स्थित सड़क पर जमा पानी. 5 – शहर के विजयनगर चौक पर जल जमाव.प्रतिनिधि, बांकापिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से शहर के विभिन्न चौक-चौराहे सहित मुहल्ले में पानी जमा हो गया है. मालूम हो शहर के कई मुहल्लों के नाले की काफी दिनों से साफ-सफाई नहीं हुई है. स्थानीय लोग अशोक कुमार, मुन्ना कुमार, मनोज कुमार, दिलीप मिश्रा सहित अन्य ने बताया कि अभी तो बरसात का पूरा मौसम बाकी है. इससे पहले ही शहर के कई जगहों पर जल जमाव के नजारे देखने को मिल रहे हैं. अगर समय रहते हुए नगर पंचायत के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बारिश के मौसम में लोगों को काफी परेशानी होगी. शहर के शास्त्री चौक के समीप भी हल्की बारिश होते ही तालाब के जैसा नजारा देखने को मिलता है. शहर के विजयनगर चौक स्थित बीच सड़क पर जल जमाव का नजारा देखने को मिलते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >