भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ एक दिवसीय धरना

फोटो 22 बांका 4 : धरना पर बैठे जदयू कार्यकर्ता व किसान बेलहर. प्रखंड परिसर में सोमवार को जदयू कार्यकर्ता द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता इसमें शामिल होकर केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस कराने की […]

फोटो 22 बांका 4 : धरना पर बैठे जदयू कार्यकर्ता व किसान बेलहर. प्रखंड परिसर में सोमवार को जदयू कार्यकर्ता द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता इसमें शामिल होकर केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस कराने की मांग करते हुए जन आंदोलन को अनवरत चालू रखने की बात कही. इस मौके पर विधायक गिरिधारी यादव ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को विस्तार से कार्यकर्ता को समझाया तथा इस बिल को वापस लेने की मांग राज्य पाल के माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए एक ज्ञापन दिया गया. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद भगत, नंदेश्वरी यादव, मिथिलेश कुमार सिंह, रंजीत प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह, सतीश राम दास, मनोज शर्मा, बबलू सिंह, सुनील सिंह, विनोद कुमार पासवान, अशोक सिंह, सियाराम यादव, परमानंद यादव, जमालउद्दीन, मोहन सिंह, अजय भारती जगेश्वर ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >