बेलहर. बेलहर व झाझा सीमावर्ती क्षेत्र से झाझा थाना अंतर्गत बंजामा गांव के एक युवक का अपहरण कर लिया गया है. बंजामा के पंकज कुमार यादव उर्फ संजीव कुमार भारती अपने बहनोई के घर निमहार से रविवार की संध्या चार बजे मोटरसाइकिल से निकला था जो न तो अपने बहनोई घर पहुंचा न ही अपने घर. रात के 9:05 बजे बहनोई के मोबाइल पर पंकज कुमार के मोबाइल से फोन आया कि तुम्हारे साला पंकज का अपहरण कर लिया गया है. उसके परिवार को बता दो. यह कह कर फोन काट दिया. बहनोई रवींद्र कुमार यादव ने समझा कि किसी ने उनसे मजाक किया है, लेकिन पुन: 9:44 बजे रात में उसी नंबर से फोन आया और बोला कि तुमने उसके घर में बताया लो पंकज से बात करो. इसी पर पंकज से बात करने पंकज ने बताया कि हमारा कुछ अपराधियों ने अपहरण कर लिया है. हम अभी कहां हैं ये पता नहीं चल पा रहा है. इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने पांच लाख रुपये देने के बाद ही पंकज को छोड़ने की बात कही. तब जाकर पंकज के बहनोई ने परिजनों को फोन कर बताया. इसके बाद पंकज के भाई सुभाष यादव उर्फ रंजीत रंजन पिता व बहनोई रवींद्र कुमार यादव ने झाझा थाना व बेलहर थाना में इस बात की जानकारी दी. जानकारी के बाद झाझा थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय व बेलहर पुअनि अभिषेक कुमार अलग-अलग टीम बना कर छापामारी कर रहे हैं.
युवक का अपहरण, पांच लाख फिरौती मांगी
बेलहर. बेलहर व झाझा सीमावर्ती क्षेत्र से झाझा थाना अंतर्गत बंजामा गांव के एक युवक का अपहरण कर लिया गया है. बंजामा के पंकज कुमार यादव उर्फ संजीव कुमार भारती अपने बहनोई के घर निमहार से रविवार की संध्या चार बजे मोटरसाइकिल से निकला था जो न तो अपने बहनोई घर पहुंचा न ही अपने […]
