सरकारी कागजात फाड़ने के आरोप में मामला दर्ज

बाराहाट. सरकारी कामकाज में बाधा डालने और कागजात को फाड़ने के आरोप में रविवार बाराहाट थाना में कोर्ट परिवाद के तहत मामला दर्ज किया गया. परिवाद के तहत थाना को दिये गये आवेदन में हल्का कर्मचारी आनंद मोहन सिंह ने लिखा है कि पंजवारा निवासी संजय मोदी उनके निजी कार्यालय पहुंच कर फर्जी रसीद काटने […]

बाराहाट. सरकारी कामकाज में बाधा डालने और कागजात को फाड़ने के आरोप में रविवार बाराहाट थाना में कोर्ट परिवाद के तहत मामला दर्ज किया गया. परिवाद के तहत थाना को दिये गये आवेदन में हल्का कर्मचारी आनंद मोहन सिंह ने लिखा है कि पंजवारा निवासी संजय मोदी उनके निजी कार्यालय पहुंच कर फर्जी रसीद काटने का दबाव डाल रहे थे. मना करने पर कार्यालय में रखा रजिस्टर टू के कुछ पन्ने फाड़ डाले.साथ ही जान मारने की धमकी दी.पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना 30 मई की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >