योग दिवस पर बच्चों ने किया अभ्यास

प्रतिनिधि, बेलहरअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को एंबिशन पब्लिक स्कूल शंभुगंज में योग शिविर का आयोजन किया गया. विद्यालय के संचालक कौशल कुमार सिंह व रूपेश कुमार की देखरेख में विद्यालय के उप प्राचार्य अशोक कुमार यादव व शिक्षक चंचल द्वारा बच्चों को योग का अभ्यास कराया गया. विद्यालय के प्राचार्य मनोरंजन कुमार सिंह द्वारा […]

प्रतिनिधि, बेलहरअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को एंबिशन पब्लिक स्कूल शंभुगंज में योग शिविर का आयोजन किया गया. विद्यालय के संचालक कौशल कुमार सिंह व रूपेश कुमार की देखरेख में विद्यालय के उप प्राचार्य अशोक कुमार यादव व शिक्षक चंचल द्वारा बच्चों को योग का अभ्यास कराया गया. विद्यालय के प्राचार्य मनोरंजन कुमार सिंह द्वारा बच्चों को योग की विशेषता की जानकारी दी गयी. इस योग के कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया. इस मौके पर शिक्षक अनिल कुमार, अंजना सिंह, चंद्रशेखर सिंह आदि ने भाग लिया. वहीं गायत्री परिवार शंभुगंज के द्वारा मध्य विद्यालय शंभुगंज के छात्र-छात्रा को विद्यालय परिसर में महेंद्र सिंह द्वारा योग का अभ्यास कराया गया एवं योग करो रोग भगाओ के संबंध में विशेष जानकारी दी. इस मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत, राम किशोर चौधरी, रोहित दास आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >