बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान

दर्जनों गांवों में घंटों बिजली आपूर्ति रहती है बाधितगरमी के कारण रतजगा कर रहे लोगविभागीय अधिकारी के अनुसार एक सप्ताह तक जारी रहेगी बिजली कटौती शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तार व पोल को बदलने का चल रहा है कार्य प्रतिनिधि, बांकाएक ओर जहां उमस भरी गरमी ने लोगों को परेशानी कर दिया […]

दर्जनों गांवों में घंटों बिजली आपूर्ति रहती है बाधितगरमी के कारण रतजगा कर रहे लोगविभागीय अधिकारी के अनुसार एक सप्ताह तक जारी रहेगी बिजली कटौती शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तार व पोल को बदलने का चल रहा है कार्य प्रतिनिधि, बांकाएक ओर जहां उमस भरी गरमी ने लोगों को परेशानी कर दिया है वहीं दूसरी ओर बिजली की कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मालूम हो कि पिछले सप्ताह से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली की कटौती हो रही है. इस भीषण गरमी में बिजली कटौती से लोगों का रतजगा करना पड़ रहा है. यह समस्या बांका प्रखंड क्षेत्र के बाराहाट ग्रामीण फीडर के अंतर्गत चमरेली, मजलिशपुर, भगवानपुर, लसकरी, शंकरपुर, बिसनपुर, बौसा, मंझियारा, मुढ़हारा, करनाबै, बिंडी, हरिपुर, भदरार, करमा, गोलाहू, रैनिया जोगडीहा, शुराकोल, रीगा, बैद्यनाथपुर सहित दर्जनों गांवों में घंटों बिजली की कटौती हो रही है. पिछले दो दिनों की बात करें, तो कभी दिन भर, तो कभी पूरे रात बिजली की आपूर्ति बंद रहती है. कहते हैं कार्यपालक अभियंता इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडे ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार हमें बिजली मिल रही है. लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तार पोल को बदलने का कार्य चल रहा है जिस कारण बिजली की कटौती हो रही है. यह कार्य अभी एक सप्ताह तक चलेगा इसके बाद बिजली की आपूर्ति ठीक रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >