राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य बने एसकेपी स्कूल के शिक्षक

बांका. एसकेपी विद्या बिहार राजपुर के जीव विज्ञान शिक्षक सह हरिजन सेवक संघ के बांका जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणव का प्रकृति मानव केंद्रित जन आंदोलन के राष्ट्रीय कमेटी में चयन हुआ है. इसमें पृथ्वी एवं जीवों के बचाव के लिए काम किया जाता है. साथ ही प्रणव ने बताया कि एनएचसीपीएम का ऑल इंडिया कांफ्रेंस […]

बांका. एसकेपी विद्या बिहार राजपुर के जीव विज्ञान शिक्षक सह हरिजन सेवक संघ के बांका जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणव का प्रकृति मानव केंद्रित जन आंदोलन के राष्ट्रीय कमेटी में चयन हुआ है. इसमें पृथ्वी एवं जीवों के बचाव के लिए काम किया जाता है. साथ ही प्रणव ने बताया कि एनएचसीपीएम का ऑल इंडिया कांफ्रेंस 8, 9 एवं 10 जून को जम्मू कश्मीर के सांबा जिला अंतर्गत श्वांखा थाना में किया गया था. इसमें सभी प्रांतों सहित नेपाल के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. प्रकृति को कैसे बचाया जाये, जल, जमीन, जंगल, हवा जैसे मुद्दों पर बहस हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >