बालू उठाव के खिलाफ चलाया सर्च अभियान

पंजवारा. पंजवारा और इसके आस पास बालू उठाव को लेकर दिन-ब-दिन लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. इसकी एक झलक शुक्रवार को बालू उठाव कर रहे लोगों को झेलना पड़ा. शुक्रवार रणगांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने बालू उठाव कर रहे मजदूरों का विरोध किया. साथ ही प्रखंड मुख्यालय को सूचित कर कार्रवाई की मांग […]

पंजवारा. पंजवारा और इसके आस पास बालू उठाव को लेकर दिन-ब-दिन लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. इसकी एक झलक शुक्रवार को बालू उठाव कर रहे लोगों को झेलना पड़ा. शुक्रवार रणगांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने बालू उठाव कर रहे मजदूरों का विरोध किया. साथ ही प्रखंड मुख्यालय को सूचित कर कार्रवाई की मांग की. सूचना पर पहुंचे बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता व सीओ शरद कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का अवलोकन किया. साथ ही बालू उठाव से संबंधित बालू के ठेकेदार से बात की. बातचीत के क्रम में अधिकारियों के समक्ष प्रखंड क्षेत्र के निर्धारण को लेकर बात हुई. इस पर ठेकेदार ने कंपनी को कागजात प्रस्तुत करने को कहा. इस दौरान अधिकारियों की उपस्थिति के कारण बालू घाट पर दिन भर गहमागहमी बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >