भागलपुर व बांका पुलिस ने संयुक्त रूप से की छापेमारी, खुद आईजी कर रहे थे छापेमारी का नेतृत्व – प्रभात खबर का असरपिछले तीन दिनों से अवैध बालू उठाव पर खबर प्रकाशित हुई है. फोटो 18 बांका 1 : छापेमारी कर ट्रैक्टर को जब्त करती पुलिस प्रतिनिधि, अमरपुरभागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी बच्चू सिंह मीणा ने बुधवार की सुबह भागलपुर पुलिस व बांका पुलिस के साथ चांदन नदी व विलासी नदी से सैकड़ों ट्रैक्टर जब्त की है. जानकारी के अनुसार आइजी श्री मीणा जब जगदीशपुर प्रखंड के सैदपुर घाट पर पहुंचे तो चालक गाडि़यों से बालू पलट कर भागने लगे. जब यह सब गाडि़यां टेसूर, सिंहनान, चांदपुर, सैजपुर, वीरमा, बासुदेवपुर बालू घाटों की ओर जा रहे थे तो पुलिस पदाधिकारी ने रजौन पुलिस, अमरपुर पुलिस को सभी टै्रक्टर को जब्त करने का निर्देश दिया. इसके आलोक में अमरपुर पुलिस ने भी दोनों नदी से लगभग दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी. इस दौरान एक महिंद्रा ट्रैक्टर वीरमा के समीप पलट गयी. इसमें गाड़ी का चालक बाल बाल बच गया. जबकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया. अवैध बालू की गाड़ी पकड़ने की खबर बालू माफियाओं को मिलते ही आनन-फानन में बालू माफिया अपनी अपनी गाड़ी को एक निश्चित स्थान पर लगाने की हिदायत मोबाइल से अपने अपने ड्राईवर को देने लगे. आइजी के इस अभियान से बालू माफिया में हड़कंप व्याप्त है. इस अभियान में एसएसपी भागलपुर विवेक कुमार, इंस्पेक्टर मनोरंजन भारती, बांका एसडीपीओ शशि शंकर प्रसाद सहित अमरपुर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान के अलावे जगदीशपुर, रजौन पुलिस भी मौजूद थे.
चांदन व विलासी नदी से सैकड़ों ट्रैक्टर को किया जब्त
भागलपुर व बांका पुलिस ने संयुक्त रूप से की छापेमारी, खुद आईजी कर रहे थे छापेमारी का नेतृत्व – प्रभात खबर का असरपिछले तीन दिनों से अवैध बालू उठाव पर खबर प्रकाशित हुई है. फोटो 18 बांका 1 : छापेमारी कर ट्रैक्टर को जब्त करती पुलिस प्रतिनिधि, अमरपुरभागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी बच्चू सिंह मीणा ने […]
