प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड मुख्यालय में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक के क्रम में बीइओ संजीव कुमार ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि बुधवार से प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालय में सुबह नौ बजे से दिन के चार बजे तक पठन-पाठन का कार्य किया जायेगा. साथ ही अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालय प्रभारियों से हर हाल में 20 जून तक बच्चों के पोशाक व छात्रवृत्ति राशि के लिये डिमांड का ब्योरा देने को कहा है. इसके साथ ही 15 जून से आगामी 25 जून तक विद्यालयों में विशेष नामांकन के तहत बच्चों के नाम दर्ज किये जायेंगे. अधिकारी ने बताया की प्रखंड के विद्यालय में 14 जुलाई से 22 जुलाई के बीच सभी बच्चों को पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि वितरित कर दी जायेगी. मौके पर सभी प्रभारी शिक्षक मौजूद थे.
आज से पठन-पाठन नौ बजे से चार बजे तक
प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड मुख्यालय में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक के क्रम में बीइओ संजीव कुमार ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि बुधवार से प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालय में सुबह नौ बजे से दिन के चार बजे तक पठन-पाठन का कार्य किया जायेगा. साथ ही अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालय प्रभारियों […]
