वित्तरहित शिक्षक करेंगे कलमबंद हड़ताल

बांका: बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के वित्तरहित शिक्षक- शिक्षकेत्तर कर्मियों की बैठक मंगलवार को जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में वित्तरहित शिक्षकों की मांग सरकार द्वारा पूरी नहीं करने पर 22 को कलमबंद हड़ताल व 23 जून को सभी विद्यालय में पठन-पाठन कार्य बाधित […]

बांका: बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के वित्तरहित शिक्षक- शिक्षकेत्तर कर्मियों की बैठक मंगलवार को जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सभागार में आयोजित की गयी.

बैठक में वित्तरहित शिक्षकों की मांग सरकार द्वारा पूरी नहीं करने पर 22 को कलमबंद हड़ताल व 23 जून को सभी विद्यालय में पठन-पाठन कार्य बाधित कर उपवास पर रहेंगे. वहीं 26 जून को जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री की अरथी जुलूस निकाले जाने का निर्णय लिया गया. साथ ही 13 एवं 14 जुलाई को पटना में सचिवालय का घेराव व 15 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास घेराव का फैसला लिया गया है.

बैठक की अध्यक्षता जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव नागेश्वर प्रसाद साह ने की. इस मौके पर बिहार प्रदेश मा.शि.संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, सिकंदर प्रसाद साह, संजीत कुमार, अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, कृष्णानंद यादव सहित अन्य वित्तरहित शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >