कार्य में सुस्ती पर गिरेगी गाज : जिलाधिकारी

बांका. समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता डीएम साकेत कुमार ने की. समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं को एवं विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण प्रतिवेदन साप्ताहिक बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. […]

बांका. समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता डीएम साकेत कुमार ने की. समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं को एवं विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण प्रतिवेदन साप्ताहिक बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. वहीं सर्टीफिकेट केस, जन शिकायत न्यायालय से संबंधित मामले, आरएम पत्र, कार्य योजना रोकड़ पंजी, सेवांत लाभ सहित अन्य विकासात्मक विषयों की गहन समीक्षा की गयी. उन्होंने इन सभी मामलों का निष्पादन ससमय करने का निर्देश दिया. सेवांत लाभ सेवानिवृत्त कर्मी को सेवानिवृत्ति के पूर्व की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें निवृत्ति के साथ ही लाभ पहुंचाएं ताकि उन्हें कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़े. कार्य में सुस्ती पर कार्रवाई की बात कही. इस मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार, एसडीओ अविनाश कुमार, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, डीएलएओ, एडीपीआरओ दिलीप सरकार, एसएफसीडीएम, डीसीओ, ओएसडी डीपी शाही, काराधीक्षक नीरज कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >