सात दिवसीय पर पहुंचे उत्थान आंदोलन के केंद्रीय अध्यक्ष

बांका. अंग उत्थान आंदोलन समिति बिहार झारखंड समिति के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सुमन ने सोमवार को बांका जिले के सात दिवसीय दौरे पर विभिन्न गांवों व नगर पंचायत का दौरा किया. उन्होंने हिंदी हमरो राष्ट्रभाषा छेके-छेके बड़की माय का नारा देते हुए अंगिका भाषियों से इसमें शामिल होने की बात कही. उन्होंने ने कहा लोकतंत्र […]

बांका. अंग उत्थान आंदोलन समिति बिहार झारखंड समिति के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सुमन ने सोमवार को बांका जिले के सात दिवसीय दौरे पर विभिन्न गांवों व नगर पंचायत का दौरा किया. उन्होंने हिंदी हमरो राष्ट्रभाषा छेके-छेके बड़की माय का नारा देते हुए अंगिका भाषियों से इसमें शामिल होने की बात कही. उन्होंने ने कहा लोकतंत्र किसी पुराण, रामायण, महाभारत, कुराण सहित अन्य ग्रंथों में अंग देश की लोक भाषा का वर्णन किया गया है. आगामी विधान सभा चुनाव में अपनी मांगों के समर्थन में अंग समिति के समर्थन में मतदाता करने की अपील लोगों से की. उन्होंने कहा अंग अंगिका की सम्मान व अधिकार के लिए लगातार संघर्ष जारी है. बावजूद इसके आज तक सरकार इसको नजर अंदाज करती रही है जब तक सत्ता में भागीदारी नहीं होगी तब तक सरकार भी नहीं जायेगी. इस मौके पर कन्हैया साह, कसेरा, राजेश भारती, मनोज तिवारी, विवेक सिंह, अनिल कसेरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >