बाइक के धक्के से महिला जख्मी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के शाहकुंड-अमरपुर मार्ग पर बादशाहगंज के पास तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने रिंकु देवी को धक्का मार दिया. रिंकु देवी बैंक से पैसे निकाल कर जा रही थी. इसी क्रम में बादशाहगंज के समीप मुड़ने पर बाइक सवार धक्का मार कर फरार होने में कामयाब हो गया. स्थानीय लोगों की […]

अमरपुर. थाना क्षेत्र के शाहकुंड-अमरपुर मार्ग पर बादशाहगंज के पास तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने रिंकु देवी को धक्का मार दिया. रिंकु देवी बैंक से पैसे निकाल कर जा रही थी. इसी क्रम में बादशाहगंज के समीप मुड़ने पर बाइक सवार धक्का मार कर फरार होने में कामयाब हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया, लेकिन हालात खराब होने पर भागलपुर रेफर कर दिया गया. सड़क दुर्घटना में दो जख्मी अमरपुर. थाना क्षेत्र के नयाचक के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गये. बाइक सवार जख्मी सुलतानगंज के मो इजाज, मो नेजाम अमरपुर से सुलतानगंज जा रहा था जिसे ऑटो ने धक्का मार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >