पीएचइडी विभाग के सौतेलेपन पर किसी का ध्यान नहीं

रजौन: प्रखंड मुख्यालय परिसर में बने जलमीनार की सुविधा से रजौन पूर्वी छोरवासी अब भी महरूम है. चुनावी सरगरमी तेज होते ही क्षेत्रवासी भी अपने नेताओं से हिसाब लेने के लिए व्याकुल हो रहे हैं. ज्ञात हो कि उनकी मांगों पर संबंधित विभाग सहित प्रशासन अब तक विचार नहीं कर पायी और ना ही क्षेत्र […]

रजौन: प्रखंड मुख्यालय परिसर में बने जलमीनार की सुविधा से रजौन पूर्वी छोरवासी अब भी महरूम है. चुनावी सरगरमी तेज होते ही क्षेत्रवासी भी अपने नेताओं से हिसाब लेने के लिए व्याकुल हो रहे हैं. ज्ञात हो कि उनकी मांगों पर संबंधित विभाग सहित प्रशासन अब तक विचार नहीं कर पायी और ना ही क्षेत्र से चुन कर जाने वाले जनप्रतिनिधि ने ही इस ओर ध्यान दिया. बता दें कि रजौन बाजार के पूर्वी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का कार्य विभाग द्वारा चार वर्ष बीतने के बाद भी नहीं किया गया है.

इसे विभाग का सौतेलापन व्यवहार नहीं तो और क्या कहा जाये कि एक ही बाजार के पश्चिम दिशा में बसे लोगों के घरों-घरों तक पीएचइडी विभाग पेयजल सुविधा पहुंचा रही है, वहीं सड़क के पूर्वी दिशा में बसे लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है. गरमी के इस मौसम में जलस्तर के नीचे चले जाने से पेयजल की समस्या और भी गंभीर हो गयी है.

करीब चार वर्ष पूर्व विभाग द्वारा बाजार वासियों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने हेतु बाजार के पश्चिम दिशा में न सिर्फ पाइप लाइन बिछाया गया, बल्कि जगह-जगह नलों की सुविधा मुहैया करायी गयी इसके अलावे घर-घर तक पानी सप्लाई का कनेक्शन भी दिया गया, लेकिन सड़क के पश्चिम तरफ पाइप लाइन बिछाये जाने की दिशा में आज तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया. रजौन बाजारवासी इस बार ऐसे मामलों में जनप्रतिनिधियों से इसका हिसाब लेने के मूड में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >