फोटो 9 बांका 5 : क्षेत्रीय दौरा के दौरान लोगों से संपर्क करते एमएलसी मनोज यादव.बेलहर. प्रखंड अंतर्गत रांगा, धौरी, राजपुर, साहबगंज, हथियादाड़ा, तेलियाकुमरी सहित कई पंचायतों का दौरा एमएलसी मनोज यादव ने मंगलवार को अपने कार्यकर्ता के साथ किया. उन्होंने इन पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य से मिल कर विधानसभा परिसर चुनाव में मत देने की अपील की. इस क्रम में बेलहर बाजार में प्रखंड के 18 मुखिया, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों की एक बैठक को संबोधित किया. इस दौरान सभी त्रिस्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधि ने उनको एक स्वर में समर्थन करने का भरोसा दिलाया. मौके पर प्रमुख विजय यादव, मुखिया शंभु यादव, संतोष सिंह, अशोकानंद झा, विरेंद्र यादव, मंजु देवी, अनिता देवी, पंचायत समिति अरुण साव, बासुकी यादव, मनटुन यादव, पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार भगत, प्रमोद कुमार भगत उर्फ मंटु भगत, जमालउद्दीन आदि उपस्थित थे. लगातार छापेमारी से करमटांड़ गांव की स्थिति सामान्य बेलहर. थाना क्षेत्र के करमटांड़ गांव में बांका एसपी के निर्देश पर एसटीएफ जवानों द्वारा मोरचा संभाल कर कैंप करने व लगातार बेलहर व सुइया थाना द्वारा छापामारी किये जाने से करमटांड़ व आसपास के गांव में स्थिति सामान्य होती जा रही है. एक जून को करमटांड़ गांव में व्यवसायी से लेबी वसूलने को लेकर हमले करने व गोलीबारी करने की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था. व्यवसायी गांव छोड़ कर जाने के लिए मजबूर हो रहे थे, लेकिन लगातार पुलिसिया कार्यवाही से अब स्थिति सामान्य हो रही है.
एमएलसी ने किया क्षेत्र का दौरा
फोटो 9 बांका 5 : क्षेत्रीय दौरा के दौरान लोगों से संपर्क करते एमएलसी मनोज यादव.बेलहर. प्रखंड अंतर्गत रांगा, धौरी, राजपुर, साहबगंज, हथियादाड़ा, तेलियाकुमरी सहित कई पंचायतों का दौरा एमएलसी मनोज यादव ने मंगलवार को अपने कार्यकर्ता के साथ किया. उन्होंने इन पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य से मिल कर विधानसभा […]
