अस्पताल में सुरक्षा की मांग को ले चिकित्सकों ने दो घंटे तक काम किया बाधित

बांका. सदर अस्पताल बांका में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग को लेकर सोमवार को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने दो घंटे तक अपना कार्य बाधित रखा. इस दौरान आउटडोर इमरजेंसी सेवा सहित अन्य सेवाएं बाधित रही. ग्रामीण इलाके से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा. सेवा बाधित […]

बांका. सदर अस्पताल बांका में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग को लेकर सोमवार को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने दो घंटे तक अपना कार्य बाधित रखा. इस दौरान आउटडोर इमरजेंसी सेवा सहित अन्य सेवाएं बाधित रही. ग्रामीण इलाके से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा. सेवा बाधित होने की सूचना सीएस डॉ जितेंद्र कुमार को मिलते ही वो अस्पताल पहुंचे. सभा कक्ष में चिकित्सक के साथ बैठक की.

दो घंटे बाद डॉक्टर अपने कार्य पर लौटे. इस संबंध में सीएस से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर एसपी के पास एक शिष्ठ मंडल ने मिल कर व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की थी. इस पर एसपी ने बताया कि पुलिस बल की कमी है. सैप जवान भी हड़ताल पर जा रहे हैं. होमगार्ड जवान भी हड़ताल पर ऐसे में गश्ती दल से कार्य चलाया जा रहा है.

गश्ती दल अस्पताल का प्रत्येक घंटे पर चक्कर लगाएगी. वहीं चिकित्सकों ने मायागंज के तर्ज पर सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की. इस पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा प्रावधान होगा तो इसके लिए सरकार को लिखा जायेगा. या फिर डीएम से स्वीकृति लेकर प्राइवेट सुरक्षा व्यवस्था बहाल की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >