बच्चों को अवश्य दिलाएं टीका

बांका: मुख्यमंत्री सघन टीकाकरण अभियान मध्य विद्यालय मसुरिया में चलाया गया. इसका उद्घाटन सिविल सजर्न जितेंद्र कुमार ने किया. इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि जिले में तत्काल पूर्व टीकाकरण 80 प्रतिशत से ऊपर है. यह उपलब्धि नियमित टीकाकरण के कारण प्राप्त हुआ है. शेष बचे हुए बच्चे को भी पूर्ण प्रतिरक्षित करने […]

बांका: मुख्यमंत्री सघन टीकाकरण अभियान मध्य विद्यालय मसुरिया में चलाया गया. इसका उद्घाटन सिविल सजर्न जितेंद्र कुमार ने किया. इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि जिले में तत्काल पूर्व टीकाकरण 80 प्रतिशत से ऊपर है. यह उपलब्धि नियमित टीकाकरण के कारण प्राप्त हुआ है. शेष बचे हुए बच्चे को भी पूर्ण प्रतिरक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री सघन टीकाकरण अभियान के तहत पूरे जिले में 307 टीकाकरण स्थल का अलग से चयन किया गया है.

यह सत्र वैसी जगहों को चिहिंत कर लगाया जा रहा है जहां अधिक संख्या में बच्चे छूटे हुए हैं. यह अभियान इस सप्ताह में चार दिन यथा सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को विभिन्न जगहों पर चलाया जायेगा. इस अवसर डीआइओ डॉ पी झा, एसएमओ डॉ निशांत कुमार, एसएमसी राजीव सिन्हा, डीपीओ संजय कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पी मित्र, बीएमसी प्रभाष कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अल्पना कुमारी मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >