बांका. सदर अस्पताल बांका में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग को लेकर सोमवार को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने दो घंटे तक अपना कार्य बाधित रखा. इस दौरान आउटडोर इमरजेंसी सेवा सहित अन्य सेवाएं बाधित रही. वही ग्रामीण इलाके से इलाज के लिए पहंुचे मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा. सेवा बाधित होने की सूचना सीएस डा. जीतेंद्र कुमार को मिलते ही वो अस्पताल पहंुचे. सभा कक्ष में चिकित्सक के साथ बैठक की. दो घंटे बाद डॉक्टर अपने कार्य पर लौटे. इस संबंध में सीएस से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर एसपी के पास एक शिष्ठ मंडल ने मिल कर व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की थी. इस पर एसपी ने बताया कि पुलिस बल की कमी है. सैफ जवान भी हड़ताल पर जा रहे हैं. होमगार्ड जवान भी हड़ताल पर ऐसे में गश्ती दल से कार्य चलाया जा रहा है. गश्ती दल अस्पताल का प्रत्येक घंटे पर चक्कर लगाएगी. वहीं चिकित्सकों ने मायागंज के तर्ज पर सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की. इस पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा प्रावधान होगा तो इसके लिए सरकार को लिखा जायेगा. या फिर डीएम से स्वीकृति लेकर प्राइवेट सुरक्षा व्यवस्था बहाल की जा सकती है.
अस्पताल में सुरक्षा की मांग को लेकर चिकित्सकों ने दो घंटे कार्य को किया बाधित
बांका. सदर अस्पताल बांका में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग को लेकर सोमवार को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने दो घंटे तक अपना कार्य बाधित रखा. इस दौरान आउटडोर इमरजेंसी सेवा सहित अन्य सेवाएं बाधित रही. वही ग्रामीण इलाके से इलाज के लिए पहंुचे मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा. सेवा […]
